Edited By Kamini,Updated: 09 May, 2022 04:30 PM
शहर के बस्ती शेख में कत्ल की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पड़ोसियों में हुए मामूली विवाद ने भयंकर रूप ले लिया ................
जालंधर: शहर के बस्ती शेख में कत्ल की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पड़ोसियों में हुए मामूली विवाद ने भयंकर रूप ले लिया जिस दौरान कुछ महिलाओं ने एक व्यक्ति को ईंटों से मार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है मृतक अश्वनी बस्ती शेख के में कारपेंटर का काम करता था। उसके परिजनों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान महिलाओं ने गाली गलौच भी शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि महिलाओं ने ईंटे चलानी शुरू कर दी और अश्वनी शर्मा को ईंट लगने से वह गंभीर घायल हो गया और उसे तुरन्त अस्पताल ले जाया जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनो की शिकायत पर थाना नंबर 5 की पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि यह परिवारिक विवाद था जो बंटवारे को लेकर हुआ। पुलिस द्वारा जांच जारी है सच्चा सामने आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here