Edited By Kamini,Updated: 27 Jul, 2022 07:38 PM
पंजाब में सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।
चंडीगढ़: पंजाब में सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा के बाद अब परगट सिंह ने इस संबंध में ट्वीट करके दस्तावेज जारी किए हैं। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पंजाब का कनवीनर दिखाया गया है। सुरक्षा की जेड प्लस केटेगरी में उनका नाम पहले नंबर पर है जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस ने इसे फ्रॉड करार देते हुए कहा कि यह सब सिक्योरिटी के लिए किया गया है, हालांकि आम आदमी पार्टी द्वारा इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
परगट ने भी ट्वीट कर कहा- फ्रॉड
पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक परगट सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने लोगों के साथ फ्रॉड किया है। अरविंद केजरीवाल को गलत तरीके से पंजाब का कनवीनर दिखा कर जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। केजरीवाल के पास पहले ही केंद्र से दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर जेड प्लस है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2 जेड प्लस सुरक्षा के साथ देश का नया कानून है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here