Edited By Des raj,Updated: 20 Jul, 2018 06:21 PM
पुलिस ने विदेश भेजने के दो विभिन्न मामलों में लाखों की ठगी करने वाले 2 ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार हरमिंद्र सिंह निवासी लुधियाना ने ई.ओ. विंग को दी शिकायत में बताया कि उसने विदेश का वीजा लगवाने के लिए सुरजीत सिंह...
बठिंडा (स.ह): पुलिस ने विदेश भेजने के दो विभिन्न मामलों में लाखों की ठगी करने वाले 2 ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार हरमिंद्र सिंह निवासी लुधियाना ने ई.ओ. विंग को दी शिकायत में बताया कि उसने विदेश का वीजा लगवाने के लिए सुरजीत सिंह निवासी बठिंडा को 10 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद आरोपी ने उसका वीजा नहीं लगवाया। जब उसने पैसे वापिस मांगे तो टाल मटोल करने लगा और पैसे वापिस करने से इंकार कर दिया।
स्वर्णपाल सिंह निवासी मुलतानिया रोड ने ई.ओ. विंग को दी शिकायत में बताया कि भोलविंद्र सिंह निवासी सुरखवीर रोड ने उसके साथ ठगी मारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसके दो लड़कों अर्शदीप सिंह व प्रदीप सिंह का मलेशिया में वर्क पर्मिट लगवाने के लिए साढे 3 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद न तो पैसे वापिस किए और न ही उसके लड़कों का वीजा लगवाया। पुलिस ने उक्त दोनो आरोपियों के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।