Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jul, 2017 10:02 AM
फिरोजपुर से जालंधर की ओर जा रही एक रेलगाड़ी से एक प्रवासी मजदूर के गिरकर घायल होने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु सिविल..........
कपूरथला (मल्होत्रा): फिरोजपुर से जालंधर की ओर जा रही एक रेलगाड़ी से एक प्रवासी मजदूर के गिरकर घायल होने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार मकसूदा पुत्र कैलाश निवासी उ.प्र. हाल निवासी तलवंडी चौधरियां जो सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में अपना उपचार करवा रहा था, ने बताया कि वह सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से गाड़ी द्वारा जालंधर जा रहा था कि जब वह कपूरथला रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो गाड़ी द्वारा एकदम ब्रेक लगाने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया।