Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 03:21 PM
विश्व के 140 देशों में आध्यात्मिकता का प्रचार और सेवा कार्य कर रही प्रमुख संस्था श्री सत्य साईं सेवा आर्गेनाइजेशन के जालंधर यूनिट द्वारा समिति के अध्यक्ष सतीश मेहता व समिति के कन्वीनर सुनील मल्होत्रा की देखरेख में शहर में वॉक फॉर वैल्यूज का आयोजन...
जालंधर (खुराना): विश्व के 140 देशों में आध्यात्मिकता का प्रचार और सेवा कार्य कर रही प्रमुख संस्था श्री सत्य साईं सेवा आर्गेनाइजेशन के जालंधर यूनिट द्वारा समिति के अध्यक्ष सतीश मेहता व समिति के कन्वीनर सुनील मल्होत्रा की देखरेख में शहर में वॉक फॉर वैल्यूज का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के लगभग 4000 वालंटियरों, गण्यमान्यों व विद्याॢथयों इत्यादि ने भाग लेकर सत्य, धर्म, शांति, अहिंसा व प्रेम पथ पर चलने का आह्वान किया।
इस आयोजन के माध्यम से समिति ने समाज में संदेश दिया कि शिक्षा जगत तथा अन्य पाठ्यक्रमों में नैतिक शिक्षा का प्रचार-प्रसार अत्यंत आवश्यक है ताकि समाज में घर कर रही सामाजिक बुराइयों को दूर भगाया जा सके और वर्तमान तथा युवा पीढ़ी में जो बुरी आदतें पनप रही हैं उन पर अंकुश लगे। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल तथा जालन्धर से सांसद चौधरी संतोख सिंह ने झंडी दिखाकर इस वॉक को प्रारंभ किया।
सैंकड़ों की संख्या में बैनर तथा पोस्टर हाथ में लिए वालंटियर व अन्य गण्यमान्य चुनमुन चौक, गीता मंदिर, सिंह सभा गुरुद्वारा व गुरु अमरदास चौक होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचे। अनुशासन और व्यवस्था के मामले में यह आयोजन देखने लायक था। इस आयोजन में लवली यूनिवॢसटी, सेंट सोल्जर स्कूल्स, इन्नोसैंट हार्ट्स स्कूल, डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल, मायर वल्र्ड, बी.डी.आर्या कालेज, एच.एम.वी. कालेज, नोबल स्कूल, जैन जैसे शहर के प्रमुख स्कूलों के सैंकड़ों विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया, जिनका नेतृत्व सर्वश्री अशोक मित्तल, संगीता चोपड़ा, एस.एस.जैन सभा के प्रधान राजेश जैन, विपन जैन, सी.एल. कोछड़ इत्यादि ने किया।
इस आयोजन में दिव्य दृष्टि, ह्यूमैनिटी तथा शहर की दर्जनों स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी शामूलियत की और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान डाला। इस आयोजन में दूसरे शहरों की साईं समितियां भी शामिल हुईं। साथ ही इस अवसर पर आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। निधि मित्तल के स्टूडियो अंतरा द्वारा एक छात्रा ने कत्थक नृत्य पेश किया, जबकि राजन सियाल के परिंदे ग्रुप द्वारा शानदार कोरियोग्राफी तथा डांस आइटम पेश की गई। टी.वी. शो वॉयस ऑफ इंडिया में अपनी परफॉर्मैंस दे चुके अमृतसर के लक्ष्य ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।