जब लड़कियों को भगाकर चिंतपूर्णी के होटल में ले जाना युवकों को पड़ा महंगा

Edited By Updated: 11 Feb, 2017 12:23 PM

mata chintpurni hotel

जालंधर (पंजाब) से 2 लड़कों द्वारा 2 नाबालिग लड़कियों को भगाकर चिंतपूर्णी ले आने का मामला सामने आया है जिसके चलते शुक्रवार को दोनों

चिंतपूर्णी (राजन/सुनील): जालंधर (पंजाब) से 2 लड़कों द्वारा 2 नाबालिग लड़कियों को भगाकर चिंतपूर्णी ले आने का मामला सामने आया है जिसके चलते शुक्रवार को दोनों लड़कियों के परिजनों ने चिंतपूर्णी के एक होटल में ठहरे इन दोनों लड़कों की खूब धुनाई की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों लड़के लड़कियों के परिजनों के चंगुल से छूटकर फरार हो गए। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी भूप सिंह राणा ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के एक थाने में 2 नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके परिजनों ने दर्ज करवाई थी जिसमें अपने ही गांव के 2 लड़कों पर उनकी लड़कियों को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था। जब ये दोनों लड़के लड़कियों को लेकर वीरवार को चिंतपूर्णी के होटल में रुके हुए थे तो इसकी भनक लड़कियों के परिजनों को लग गई और वे शुक्रवार सुबह घर के अन्य सदस्यों के साथ उनकी तलाश में चिंतपूर्णी रवाना हो गए। 

शुक्रवार सुबह ही दोनों लड़कों ने लड़कियों को जालंधर वाली बस में बिठाकर उन्हें घर भेज दिया और खुद उसी होटल में रुके रहे। लड़कियों के परिजन उनको रास्ते में ही मिल गए। उन्होंने लड़कियों को घर भेज दिया लेकिन वे चिंतपूर्णी के उक्त होटल में आ पहुंचे जहां लड़के ठहरे हुए थे। उन्होंने पहुंचते ही लड़कों की खूब धुनाई की और दोनों तरफ से काफी देर तक बहसबाजी भी हुई। घटना की सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दी गई। इससे पहले कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती दोनों युवक मौका पाकर फरार हो गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!