पति व ससुराल परिवार की मारपीट से परेशान हो विवाहिता ने की आत्महत्या

Edited By Mohit,Updated: 12 Feb, 2021 07:52 PM

married girl commited suicide

थाना सिटी मलोट आधीन आते गांव छापियांवाली में एक विवाहित लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मलोट (काठपाल, जुनेजा): थाना सिटी मलोट आधीन आते गांव छापियांवाली में एक विवाहित लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों पर उसके पति और सास-ससुर विरुध मुकदमा दर्ज कर दिया है और पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस सबंधी थाना सिटी मलोट के सब इंस्पेक्टर हरविंद्रपाल सिंह रवि ने बताया कि पुलिस को काका सिंह पुत्र चन्नण सिंह वासी सतकोसी थाना खूहियां स्वर्ण ने दर्ज बयानों में कहा है कि उसकी 25-26 वर्ष की बेटी मनप्रीत कौर का विवाह 9 वर्ष पहले गुरलाभ सिंह उर्फ विक्की जगसीर सिंह वासी छापियांवाली से हुआ था। इनके घर एक बेटा और एक बेटी ने भी जन्म लिया। परंतु मनप्रीत कौर को उसके पति और ससुराल परिवार द्वारा मारपीट की जाती थी और कई बार पंचायतों ने राजीनामा करवाया था और मृतका को उसके ससुराल परिवार छोड़ दिया जाता था। पर उसके ससुराल परिवार द्वारा तशदद जारी रखा। जिससे परेशान होकर मनप्रीत कौर ने 11 फरवरी को प्रात: घर अंदर ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

एस.आई. हरविंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मृतका के पिता के बयानों पर उसके पति गुरलाभ सिंह विक्की, सास अमरजीत कौर और ससुर जगसीर सिंह वासी छापियांवाली विरुध सिटी मलोट में मुकदमां नंबर 23 तिथि 11/2/21 अ/ध 306, 34 आई पी सी तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनमें से गुरलाभ सिंह विक्की को काबू कर लिया जबकि दूसरे दोषियों की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!