Edited By Vaneet,Updated: 03 Jul, 2019 07:50 PM
ससुर और देवर से तंग महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फताहापुर (अमृतसर) स्थित सरदार कॉलोनी निवासी सुखदेव सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने बताया कि ....
तरनतारन(रमन): ससुर और देवर से तंग महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फताहापुर (अमृतसर) स्थित सरदार कॉलोनी निवासी सुखदेव सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसने अपनी लड़की हिना का विवाह 8 वर्ष पहले रंजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव नारली के साथ किया था। तीन माह पहले हिना का पति रंजीत सिंह गुजरात में कामकाज के सिलसिले में चला गया, पीछे से हिना को ससुर जोगिंदर सिंह व देवर रिंका सिंह ने लगातार तंग परेशान करना शुरू कर दिया।
हिना ने इस बाबत अपने पति को कई बार सूचना दी परंतु स्थिति में सुधार न हुआ। उसने अपने परिवार को मामले की जानकारी दी जिस पर हिना के मायके वालों ने कई बार आकर उसके ससुर व देवर को समझाया परंतु हिना को लगातार तंग परेशान किया जाता रहा। जिसके चलते उसने अपने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना खालड़ा के प्रभारी हरप्रीत सिंह विर्क ने बताया कि शव कब्जे में लेकर सुखदेव सिंह के बयानों पर हिना के ससुर जोगिंदर सिंह व देवर रिंका सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।