पहले पत्नी को घर से निकाला, फिर पड़ोसन से कर ली शादी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 08:17 AM

marriage

थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने दहेज का बहाना बनाकर पत्नी को घर से निकाल कर पड़ोसन से शादी रचाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

तरनतारन(रमन) : थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने दहेज का बहाना बनाकर पत्नी को घर से निकाल कर पड़ोसन से शादी रचाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 

जानकारी अनुसार, नूरदी अड्डा स्थित गली डा. लोहुका वाली निवासी अरविन्द्र कुमार की लड़की मुनीशा अरोड़ा का विवाह 28 जून 2009 को नारायणगढ़ अमृतसर निवासी मुनीश कुमार पुत्र अशोक कुमार के साथ हुआ। विवाह के बाद मुनीश कुमार ने अपने पड़ोस की लड़की सिमरजीत कौर पुत्री जसपाल सिंह के साथ प्रेम संबंध कायम कर लिए। मुनीश कुमार ने अपनी पत्नी मुनीशा अरोड़ा को मायके से दहेज कम लाने का बहाना बनाकर परेशान करना शुरू कर दिया, जिस पर मुनीशा अरोड़ा ससुराल छोड़ अपने मायके घर आ गई। मुनीश कुमार ने अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना प्रेमिका सिमरजीत कौर के साथ विवाह करवा लिया। मुनीशा अरोड़ा ने 7 अप्रैल 2017 को ए.डी.जी.पी. के समक्ष पेश होकर इंसाफ की गुहार लगाई। एस.एस.पी. द्वारा मामले की जांच करवाई गई। जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने मुनीश कुमार व सिमरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!