Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 12:14 PM
दो पक्षों के मध्य चल रही रंजिश के कारण हथियारबंद व्यक्तियों ने मनदीप सिंह उर्फ हाथी निवासी गांव चडि़क को मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ मोगा द्वारा...........
मोगा (आजाद): दो पक्षों के मध्य चल रही रंजिश के कारण हथियारबंद व्यक्तियों ने मनदीप सिंह उर्फ हाथी निवासी गांव चडि़क को मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ मोगा द्वारा निक्का सिंह, अमरजीत सिंह उर्फ अम्मी, शरणप्रीत सिंह उर्फ गोला तथा सुखजिन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव चडि़क के खिलाफ मारपीट करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मनदीप सिंह ने कहा कि कथित आरोपियों के साथ 9 सितम्बर की रात को जगराते पर झगड़ा हुआ था, जिस कारण उन्होंने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर कथित आरोपी वहां से भाग गए। इस मामले की जांच थाना चडि़क के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह द्वारा की जा रही है। इसी तरह मोगा जिले के गांव रोडे नवां निवासी मोहन सिंह को रंजिश के चलते मारपीट कर घायल किए जाने का पता लगा है, जिसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया।
इस संबंध में समालसर पुलिस द्वारा कृपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, वीर सिंह, गोरा सिंह निवासी गांव रोडे नवां के खिलाफ घेरकर मारपीट करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोहन सिंह ने बताया कि कथित आरोपियों के साथ रास्ते में गुजरने को लेकर विवाद चल रहा था, जिस कारण वह उसके साथ रंजिश रखते आ रहे थे। जब वह 7 सितम्बर को अपने मोटरसाइकिल पर बाघापुराना से गांव वापस आ रहा था, तो कथित आरोपियों ने उसे घेरकर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। उसने बताया कि कथित आरोपियों के साथ समझौते की बातचीत चल रही थी, लेकिन वह न हो सका, जिस पर उसनेे पुलिस को सूचित किया। इस मामले की जांच थाना समालसर के सहायक थानेदार जसवीर सिंह द्वारा की जा रही है।