Hoshiarpur: मनप्रीत सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस का Action, एक गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 26 Aug, 2026 02:01 PM

manpreet singh case police action accused arrest

दाना मंडी रहीमपुर में कुछ लोगों द्वारा गोली चलाई जाने के चलते सैदपुर निवासी मनप्रीत सिंह की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी जसपाल निवासी काठे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

होशियारपुर (राकेश): गत शनिवार को दाना मंडी रहीमपुर में कुछ लोगों द्वारा गोली चलाई जाने के चलते सैदपुर निवासी मनप्रीत सिंह की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी जसपाल निवासी काठे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। मनप्रीत की हत्या के मामले में थाना इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट पुलिस ने 3 व्यक्तियों तथा उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस को लिखाई शिकायत में शरणजीत सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी सैदपुर थाना चब्बेवाल ने बताया था कि उसके बेटे मनप्रीत सिंह उर्फ मापी की हत्या दाना मंडी में उस समय कर दी गई जब अपने एक दोस्त तथा एक अन्य लड़के के साथ गेट नंबर 2 की तरफ जा रहा था। पुलिस ने उनके बयान पर और अतिन्द्र पाल सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी ढडयाला थाना टांडा, अमनजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी भठट्ठे तथा जसपाल सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी काठे थाना बुलोवाल तथा उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

बाद में एक ग्रुप ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी तथा कई तरह के आरोप लगाए थे। आज पुलिस ने इनमें से एक आरोपी जसपाल को सिगड़ीवाला बाईपास के पास रेलवे लाइनों के करीब से गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली। जानकारी देते हुए थाना इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट पुरहीरा के एस.एच.ओ. ने बताया कि जिस दिन यह घटना हुई थी उसी दिन पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम में बना दी थी और आज पुलिस को एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल मिली है। उन्होंने कहा कि दूसरे आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!