Edited By Vatika,Updated: 17 Aug, 2020 03:13 PM
बठिंडा के एस.एस.पी. भुपिन्दर सिंह विर्क के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने खुद क्वारंटाइन कर लिया है। इसकी जानकारी मनप्रीत बादल ने अपने फेसबुक पेज पर दी है।
बठिंडा: बठिंडा के एस.एस.पी. भुपिन्दर सिंह विर्क के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने खुद क्वारंटाइन कर लिया है। इसकी जानकारी मनप्रीत बादल ने अपने फेसबुक पेज पर दी है।
मनप्रीत ने बताया है कि 15 अगस्त को ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समागम में वह एस.एस.पी. से मिले थे। डाक्टरी सलाह अनुसार और अपने परिवार और पार्टी वर्करों की सुरक्षा के लिए मैं खुद को क्वारंटाइन कर रहा हूं। मनप्रीत ने कहा है कि इस दौरान वह कोई भी पब्लिक मीटिंग नहीं करेंगे। बता दें कि पंजाब में जहां कोरोना महामारी ने पूरी तरह पैर पसार लिए हैं, वही अब राज्य के वी.वी.आई.पी. भी इसकी जकड़ में आ रहे हैं।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा भी पॉजिटिव आए थे जबकि 2 दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरप्रीत कांगड़ की तरफ से आज़ादी दिवस के प्रोगराम में भी शिरकत की गई थी। इसके अलावा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी, अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली के अलावा अन्य राजनीतिक नेताओं की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आ चुकी है।