Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 09:30 AM
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल गुरदासपुर उपचुनाव के प्रचार में व्यस्त रहने के बाद सोमवार रात को जालंधर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.
जालंधर (महेश): पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल गुरदासपुर उपचुनाव के प्रचार में व्यस्त रहने के बाद सोमवार रात को जालंधर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. नवजोत दहिया के माडल टाऊन स्थित निवास पर पहुंचे। उन्होंने गुरदासपुर उपचुनाव की कमान मुख्य रूप से संभाल रखी थी। मनप्रीत ने गुरदासपुर चुनाव में कांग्रेस की सफल रणनीति पर दहिया से विचार-विमर्श किया।
मनप्रीत ने बताया कि गुरदासपुर उपचुनाव का असर आने वाले लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा। इस समय केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जमीनी स्तर पर हो रहा है।एस.जी.पी.सी. अध्यक्ष किरपाल सिंह बडंूगर खुद कह रहे हैं कि इस समय अल्पसंख्यक देश में असुरक्षित हैं और शिअद कैसे भाजपा का साथ दे रहा है? इनकी दोहरी नीति ही इन पर भारी पड़ रही है। अकाली नेता दिल्ली में मोदी के आगे घुटने टेकते हैं।
बडंूगर केंद्र पर हमला कर रहे हैं। मनप्रीत ने बताया कि पंजाब के लोग कैप्टन की नीतियों को पसंद कर रहे हैं और कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने गुरदासपुर उपचुनाव के लिए जो रणनीति बनाई वह काफी कारगर साबित हुई। पंजाब में कांग्रेस न केवल गुरदासपुर में इतिहास कायम करेगी बल्कि निगम चुनावों में भी अपना परचम लहराएगी।