Edited By swetha,Updated: 21 Aug, 2019 01:22 PM
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने आजाब वासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए दिल से अपील की है। किसानों को धान की पराली न जलाने का न्यौता देते हुए उन्होंने कहा कि यही श्री गुरु नानक देव...
चंडीगढ़(भुल्लर): श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने आजाब वासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए दिल से अपील की है। किसानों को धान की पराली न जलाने का न्यौता देते हुए उन्होंने कहा कि यही श्री गुरु नानक देव जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ‘पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत्त’, उन्होंने हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को मां का दर्जा दिया है, परंतु कृषि अवशेष जलाने से हवा दूषित होती है, जिसको हमारे रहबर ने गुरु का दर्जा दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि जब सिख पंथ के मुखी श्री गुरु नानक देव जी ने हवा, जल और धरती को इतना ऊंचा दर्जा दिया है तो हमें भी उनकी शिक्षाओं पर चलना चाहिए और पर्यावरण को दूषित नहीं करना चाहिए।
गुरु साहिब के इस संदेश को न मानकर हम उनके दिखाए मार्ग से भटक रहे हैं। मनप्रीत ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के समागमों में देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। हमें इस पवित्र मौके पर मेहमानों को साफ-सुथरा पर्यावरण मुहैया करवाने का भी प्रण लेना चाहिए। वहीं उन्होंनेकहा कि बाढ़ पीड़ितों की पंजाब सरकार मदद करेगी। सरकार के पास पूरा फंड है। कुदरती आपदों पर इंसान का वश नहीं है। पर सरकार हमेशा इन आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहती है। उल्लेखनीय है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने 100 करोड़ का फंड जारी किया है।