Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 04:57 PM
शहर के माउंट एवर न्यू कालोनी में दहेज की खातिर ननद ने भाभी को सरेबाजार बेरहमी से पीटा। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल..
होशियारपुर: शहर के माउंट एवर न्यू कालोनी में दहेज की खातिर ननद ने भाभी को सरेबाजार बेरहमी से पीटा। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पीड़ित मंजीत कौर ने बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी शमशेर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति और ससुराल परिवार वाले उसे अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विवाद बढऩे के कारण मनजीत कौर अपने पति को साथ लेकर कही दूसरी जगह किराए के मकान पर रहने लगी। फिर भी झगड़ा नहीं रूका।
कुछ दिन पहिले मनजीत कौर की ननद रजनी ने उसे रस्ते में रोका और उसे बुरी तरह पीटा, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता ने पुलिस पर ढीली करवाई करने के आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपी पक्ष का साथ दे रही है और उन पर आरोपियों के साथ राजीनामे का दवाव डाल रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस इंचार्ज रविन्दर सिंह ने बताया की उनके ध्यान में यह मामला अभी आया है वह मामले की पड़ताल कर रहे है , जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।