Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 09:30 AM
मानसा की लड़की को नया गांव में लड़के और 2 लड़कियों द्वारा कपड़े उतार कर निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीयू की एक्स स्टूडेंस व मोहाली में जॉब करने वाली मानसा की रहने वाली लड़की को नया गांव में उसकी ही दो सहेलियों और उसके...
मानसा: मानसा की लड़की को नया गांव में लड़के और 2 लड़कियों द्वारा कपड़े उतार कर निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीयू की एक्स स्टूडेंस व मोहाली में जॉब करने वाली मानसा की रहने वाली लड़की को नया गांव में उसकी ही दो सहेलियों और उसके बॉयफ्रेंड विक्की की तरफ से मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। इसके बाद उसको बिल्डिंग में निर्वस्त्र घसीटते हुए उसका वीडियो बनाया गया। जब पीड़िता के बॉयफ्रेंड गुरसेवक ने उसको बचाने की कोशिश की तो उससे भी मारपीट की गई।
इस बीच गुरसेवक ने पुलिस को फोन किया लेकिन आरोपी लड़का भाग गया लेकिन दोनों आरोपी लड़कियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। नया गांव थाना पुलिस ने अमनदीप कौर और रीत के लिए खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 354बी, 323, 380, आईटी एक्ट व 34 के तहत केस रजिस्टर्ड कर लिया है। पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड गुरसेवक के साथ 4 फरवरी को ही यहां किराए पर रहने आई थी। वहीं पीड़िता के अनुसार वो लोगों से तन ढ़कने के लिए कपड़े मांगती रही लेकिन कोई आगे नहीं आया। बाद में एक महिला ने ढका हुआ शॉल दिया और घर के अंदर से कपड़े लाकर दिए।
बॉयफ्रेंड से रिलेशन के संदेह में वारदात
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही गुरसेवक से मुलाकात हुई। दोनों साथ रहने लगे। अमनदीप बॉयफ्रेंड विक्की के साथ जीरकपुर में रहती है। कुछ दिन पहले दोनों में बहस हो गई तो विक्की गुरसेवक के पास रहने आ गया। गुरसेवक ने सुलह करवाई तो विक्की अमनदीप के पास चला गया। अमनदीप शक करने लगी कि मेरे और विक्की के रिलेशन हैं।