उधार दिए पैसे वापिस मांगना युवक को पड़ गया भारी, मामला जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Kalash,Updated: 06 Nov, 2024 02:16 PM

man murder in punjab

नजदीकी गांव नंगल लुबाणा में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक द्वारा दूसरे युवक के सिर पर गंडासी से वार कर दिया गया।

बेगोवाल : नजदीकी गांव नंगल लुबाणा में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक द्वारा दूसरे युवक के सिर पर गंडासी से वार कर दिया गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान चौथे दिन मौत हो गई। अब इस मामले में बेगोवाल पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी नंगल लुबाणा ने बेगोवाल पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका भतीजा मनप्रीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी नंगल लुबाणा गांव में खेती का काम करता था। वह उसके साथ दिल की हर बात सांझा करता था। मनप्रीत सिंह ने उसे करीब 2 महीने पहले बताया था कि उसने गुरप्रीत सिंह पुत्र करनैल सिंह को 40 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसने  कई बार पैसे मांगने पर भी वापिस नहीं किए जिसका लिखित राजीनामा भी हुआ था।    

PunjabKesari

इसी दौरान 1 नवंबर को उसका भतीजा मनप्रीत सिंह शाम को उसके पास आया। उसके कहने पर वह अपने भतीजे मनप्रीत सिंह के पैसों के बारे में बात करने के लिए गुरप्रीत सिंह के घर जा रहे थे तो गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी रमनप्रीत कौर अपने घर से थोड़ा पीछे ही गली में मिल गए। जहां मनप्रीत सिंह ने गुरप्रीत सिंह को उधार दिए पैसों के बारे में पूछा। इसी दौरान दोनों की आपस में  तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी गुस्से में आकर मनप्रीत सिंह को गालियां देने लगे। यहां हुए झगड़े में गुरप्रीत सिंह भाग कर अपने घर से गंडासी ले आया और उसने मनप्रीत सिंह के सिर पर वार कर दिया। इस कारण मनप्रीत सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसने और उसके भाई लखविंदर सिंह ने सवारी का प्रबंध कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल भुलत्थ लेकर आए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर मनप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचने पर वहां के ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद इलाज के लिए उसे गुरु नानक सिविल अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया। जहां सिर पर अधिक चोटें लगने के कारण इलाज के दौरान 4 नवंबर को मनप्रीत सिंह की मौत हो गई।        

यह सारी घटना उसने अपनी आंखों से देखी। गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी रमनप्रीत कौर ने रंजिश में उस पर हमला किया है, जिस कारण उसकी मौत हो गई। उसने कहा कि उक्त दोनों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर इन बयानों के आधार पर बेगोवाल पुलिस ने  गुरप्रीत सिंह पुत्र करनैल सिंह और उसकी पत्नी रमनप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एस.एच.ओ. बेगोवाल रणजीत सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!