Guest House में लड़की के साथ B'day मनाने आया था युवक, रातों-रात हुआ कुछ ऐसा कि...

Edited By Vatika,Updated: 21 Aug, 2024 09:59 AM

man died in bathroom

जिसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी और उसकी घरवालों से भी ज्यादा नहीं बनती थी।

पंजाब डेस्कः महिला दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने के लिए गैस्ट हाऊस में रुके व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। खरड़ सिटी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 9.30 बजे गांव नगावां बसी पठाणा जिला फतेहगढ़ साहिब (39) वर्षीय इकविंदर सिंह महिला दोस्त के साथ आया था। गैस्ट हाऊस संचालक को सोवार को ही जन्मदिन के बारे में बता दिया था।दोनों सैलीब्रेशन के लिए कहकर रुके थे। सुबह फतेहगढ़ साहिब जाना था, लेकिन करीब 5 बजे साथी लड़की ने बताया कि इकविंदर सिंह वॉशरूम में काफी देर से बंद है, जो दरवाजा नहीं खोल रहा है। वीडियोग्राफी कर वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह जमीन पर बेसुध हालत में गिरा था।

अर्धनग्न अवस्था में था और एक इंजैक्शन भी मिला। लड़की ने कैब की व्यवस्था कर सुबह 7.10 बजे सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। सिटी पुलिस से जांच अधिकारी लखविंदर पाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार इकविंदर सिंह खरड़ कुराली रोड स्थित एक सोसायटी में सुरक्षा कर्मी के रूप में काम करता था। वह पहले से शादीशुदा था जिसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी और उसकी घरवालों से भी ज्यादा नहीं बनती थी। 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!