भाई-भाभी की लड़ाई सुलझाने गया था देवर, फिर जो हुआ जान रह जाएंगे दंग

Edited By Kalash,Updated: 31 Jul, 2024 03:23 PM

man did horrible thing after family dispute

गुरजीवन सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया कि जब गुरजीवन ने अपने भाई से झगड़ रही अपनी भाभी और अपनी मां को छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

संगरूर: गांव कलौदी में एक युवक ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक गुरजीवन सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया कि जब गुरजीवन ने अपने भाई से झगड़ रही अपनी भाभी और अपनी मां को छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस अपमान को सहन न करते हुए गुरजीवन ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।

गांव कलौदी की रहने वाली करमजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति प्लंबर है। परिवार में उनकी सास कौशल्या कौर, जेठ जगसीर सिंह उर्फ ​​जग्गी, उनकी पत्नी प्रियंका रानी और बेटी शामिल हैं।  गत 23 जुलाई को भाभी  प्रियंका रानी और उसकी सास सावित्री निवासी गुल्ला (हरियाणा) रात के समय जगसीर सिंह से लड़ रही थी। जब गुरजीवन सिंह ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो  प्रियंका और सावित्री ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।     

अगले दिन 24 जुलाई को उसकी भाभी प्रियंका और सावित्री ने उसके पति गुरजीवन सिंह को धमकियां दी। इस कारण वह परेशान हो गया और दोपहर को बिना बताए घर से चला गया। उन्होंने हर जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में उसका शव खनौरी नहर में मिला। पुलिस ने प्रियंका रानी और सावित्री देवी के खिलाफ सदर संगरूर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!