Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Aug, 2020 10:38 AM
गोन्याना में एक व्यक्ति ने अपने दो दोस्तों से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें........
बठिंडा(बलविन्दर): गोन्याना में एक व्यक्ति ने अपने दो दोस्तों से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया है।
आरोप लगाते हुए जसप्रीत सिंह निवासी गोन्याना के अनुसार उसके पिता जसबीर सिंह मकड़ खद्दर भंडार वाले ने देर रात अपने ही घर के बाथरूम में फंदा लगा लिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जसप्रीत ने बताया कि मकड़ की दोस्ती यहां के दो पंप मालिक भाइयों के साथ थी। उनके साथ पैसों का लेन-देन भी स्वाभाविक होता था। उसने बताया कि उक्त पंप मालिक जसबीर सिंह से अक्सर पैसे उधार ले लेते थे। मृतक ने उन्हें और लोगों से भी ब्याज पर पैसे दिलवाए थे। अब तक करीब 6 लाख रुपए का कर्ज था, जिसकी जिम्मेदारी मृतक की थी परन्तु पंप मालिक यह कर्ज वापस करने से टाल मटोल कर रहे थे।
इसके बाद मृतक मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसलिए देर रात उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जसप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की प्राथमिक जांच के बाद पंप मकान मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।