Edited By Updated: 12 Jan, 2017 01:51 AM
पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि ....
जालंधर(धवन): पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू बिना शर्त कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं तथा उन्हें राज्य में उपमुख्यमंत्री बनाने का कोई भी फैसला उचित समय पर ए.आई.सी.सी. द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिद्धू की पत्नी ने पहले ही कह दिया है कि उनके पति अमृतसर पूर्वी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।
सिद्धू की कांग्रेस में एंट्री को लेकर हो रही देरी बारे कैप्टन ने कहा कि प्रोफैशनल कमिटमैंट्स के कारण ऐसा हुआ है। टिकटों में हो रही देरी बारे उन्होंने कहा कि 4-5 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर ए.आई.सी.सी. स्वयं निर्णय लेना चाहती थी, जिस कारण कुछ देरी हुई। आम आदमी पार्टी द्वारा अरविन्द केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर कैप्टन ने कहा कि वह तो पहले से कह रहे थे कि केजरीवाल की लालसा सी.एम. बनने की है। पंजाब के लोग हरियाणवी को अपना सी.एम. मंजूर नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर डा. मनमोहन सिंह की मोहर लगी हुई है तथा कांग्रेस सरकार बनने पर इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस सत्ता में आते ही 4 सप्ताह के भीतर ड्रग व्यापार में संलिप्त सभी को जेल की सलाखों के पीछे धकेलेगी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फैंकने की घटना पर कैप्टन ने कहा कि लोगों के अंदर बादलों के प्रति भारी गुस्सा है, जिस कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं परन्तु वह ङ्क्षहसक घटनाओं में विश्वास नहीं करते हैं। जनता को वोट द्वारा बादलों को सत्ता से उतारना चाहिए।
एक प्रश्र के उत्तर में कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस वी.वी.आई.पी. कल्चर को खत्म करेगी। पुलिस कर्मचारियों को घंटों वी.आई.पी. ड्यूटी के लिए तैनात किया जाता है, जिस कारण वे कानून व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दे पाते। पुलिस कर्मचारियों से 12 से 18 घंटे तक काम लिया जाता है जोकि गलत है। पार्टी के एजैंडे पर पुलिस के कल्याण कार्यक्रम सबसे ऊपर हैं।