Edited By Vaneet,Updated: 23 Feb, 2019 08:50 PM
निकाय विभाग की ओर से आज नगर निगमों, नगर कौंसिलों और पंचायतों में बड़े स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों ...
जालंधर(सोमनाथ): निकाय विभाग की ओर से आज नगर निगमों, नगर कौंसिलों और पंचायतों में बड़े स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कई अफसरों/कर्मचारियों की अडजस्टमैंट और उन्हें अतिरिक्त चार्ज भी दिए गए हैं।
जालंधर
नगर निगम जालंधर के हैड ड्राफ्ट्समैन सतीश कुमार का लुधियाना निगम में तबादला किया गया है।
लुधियाना
नगर निगम लुधियाना के बिल्डिंग इंस्पैक्टर हरमिन्द्र सिंह को मोगा निगम और बिल्डिंग इंस्पैक्टर मनप्रीत कौर को अतिरिक्त चार्ज, मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ , सहायक टाऊन प्लानर प्रदीप सहगल को अतिरिक्त कार्यवार नगर निगम लुधियाना, जूनियर इंजीनियर सिविल चिराग बांसल नगर निगम बठिंडा,जूनियर इंजीनियर इंजीनियर ओ. एंड एम. बलजिंदर सिंह सी.वी.ओ. सैल, सहायक कार्पोरेशन इंजीनियर इलैक्ट्रिकल वीरेंद्र सिंह अहलावत को मुख्य दफ्तर चंडीगढ़ इंजीनियर-इन-चीफ, सब फायर अफसर जसविन्द्र सिंह को नगर निगम फगवाड़ा, लेखाकार रमेश सहगल को नगर निगम जालंधर और अतिरिक्त चार्ज फगवाड़ा लगाया गया है। किस अधिकारी/कर्मचारियों का कहां तबादला किया गया है पढ़े पूरी सूची-