कर्फ्यू दौरान जालंधर में बड़ी वारदात, पिस्तौल की नोक पर लाखों की शराब व हजारों की नकदी लूटी

Edited By Mohit,Updated: 04 Dec, 2020 10:16 PM

major incident in jalandhar during curfew

क्षेत्र ढिलवां रोड पर लुटेरों द्वारा पिस्तौल की नोक पर लूटा गया शराब का ठेका।

जालंधर (महेश): पंजाब में सरकार द्वारा लगाए गए नाइट कर्फ्यू की भी चोर-लुटेरे परवाह नहीं कर रहे हैं और पुलिस से बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिसकी मिसाल है आज सुबह 3.30 बजे के करीब दकोहा (नंगल शामा) पुलिस चौकी के अधीन पड़ते क्षेत्र ढिलवां रोड पर लुटेरों द्वारा पिस्तौल की नोक पर लूटा गया शराब का ठेका। लुटेरे करिंदे को पिस्तौल दिखाकर 2.50 लाख रूपए से अधिक की शराब व गल्ले में पड़ी हुई हजारों रूपए की नकदी लेकर फरार हो गए। 

ठेके पर काम करने वाले ओम प्रकाश पुत्र नंद लाल निवासी राजौरी (जम्मू-कश्मीर) ने बताया कि सुबह तड़के दो लुटेरे शराब के ठेके का शटर तोड़ कर अंदर आ घुसे। उस समय व सोया हुआ था। जैसे ही उसकी आंख खुली तो लुटेरे ठेके में पड़ी हुई कीमती शराब उठाकर ठेके के साथ ही बने हुए गोदाम में खड़ी की अपनी गाड़ी में रख रहे थे। उसके विरोध करने पर उन्होंने पिस्तौल निकाल कर उसे जान से मार देने की धमकियां देनी शुरू कर दीं और उसका मोबाइल तथा गल्ले में पड़े 12 हजार रूपए भी निकाल लिए। ओम प्रकाश ने लुटेरों की गिणती आधी दर्जन के करीब बताई है जो कि एक गाड़ी में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी गाड़ी में ही फरार हो गए और जाते समय भी उसे धमका कर गए कि अगर उसने किसी को भी कुछ बताया तो वह उसकी जान ले लेंगे, जिसके बाद ओम प्रकाश के मन में लुटेरों का काफी खौफ पैदा हो गया। 

उसने बताया कि मौके पर पहुंची दकोहा (नंगल शामा) चौकी की पुलिस को उसने अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं। पुलिस ने नजदीक ही स्थित अहाते पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज निकलवाई है और लुटेरे उसमें कैद पाए गए हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। ठेके पर हुई बड़ी वारदात को लेकर अन्य दुकानदार तथा साथ लगते रिहायशी क्षेत्रों में रहते लोग काफी सहमे हुए हैं। देर रात तक लुटेरों का कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!