सुखजिन्दर रंधावा के दामाद की नियुक्ति पर मजीठिया ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Nov, 2021 07:22 PM

majithia targeted congress over the appointment

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर पंजाब में पैट्रोल और डीजल राज्य में सबसे सस्ता होने के दावे करते झूठे इश्तहारों पर करोड़ों रुपए खर्च कर झूठ बोलने और धोखा देने का आरोप लगाया है। जबकि सच्चाई यह है कि पंजाब में...

अमृतसर (छीना): पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर पंजाब में पैट्रोल और डीजल राज्य में सबसे सस्ता होने के दावे करते झूठे इश्तहारों पर करोड़ों रुपए खर्च कर झूठ बोलने और धोखा देने का आरोप लगाया है। जबकि सच्चाई यह है कि पंजाब में पैट्रोलियम वस्तुओं के भाव चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू से ज्यादा हैं।

मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कटौती करने के लिए मजबूर होने के बाद यह दावे कर ड्रामेबाज़ी कर रही है कि यह दरें सबसे कम हैं। राज्य की डीज़ल कीमतों चण्डीगढ़ की अपेक्षा 3 रुपए लीटर और हिमाचल प्रदेश और जम्मू की अपेक्षा 3.25 रुपए प्रति लीटर ज़्यादा हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह दावा कर कर लोगों को मूर्ख बनाने का यत्न कर रही है कि उसने बड़ी राहत दी है। सच्चाई यह है कि इन्होंने पांच सालों में टैक्सों के द्वारा पंजाबियों से 30 हजार करोड़ रुपए कमाए हैं। 

सुखजिंदर रंधावा के दामाद की एडीशनल एडवोकेट जनरल के पद पर नियुक्ति को लेकर मजीठिया ने कहा कि घर-घर नौकरी देने का वायदा सिर्फ़ कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों के पुत्रों और रिश्तेदारों तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि पहले भी नियमों की उल्लंघना कर बेअत सिंह के परिवार में से लड़के को डी.एस.पी. बनाया और फिर राकेश पांडे के पुत्र को तहसीलदार और गुरप्रीत कांगड़ के जमाई को ई.टी.ओ. नियुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सरकार की तरफ से बनाए वी.आई.पी. कोटे का प्रयोग करने की बारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा की थी, जिन्होंने अपना दामाद एडीशनल एडवोकेट जनरल लगा लिया।


मजीठिया से जब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के हमलो बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रधान को अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं। सिद्धू ने सही कहा है कि कांग्रेस सरकार जिसने 5 सालों में कुछ नहीं किया, की तरफ से दो महीनों में पंजाबियों को लालीपोप दिए जा रहे हैं। मजीठिया ने कहा कि सिर्फ़ मुख्यमंत्री बदला है। राज्य और इसके स्रोतों की लूट जारी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!