'कांग्रेस की महिला ब्रिगेड' सूबा प्रधान के एकलौते पुत्र ने की आत्महत्या

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 May, 2018 02:14 PM

mahila brigade congress chief s son commits suicide

नशे के दैत्य ने आज माछीवाड़ा के नौजवान को निगल लिया। महिला ब्रिगेड कांग्रेस की सूबा प्रधान मनप्रीत कौर के एकलौते पुत्र जै सिंह (26) ने  खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

माछीवाड़ा (टक्कर): नशे के दैत्य ने आज माछीवाड़ा के नौजवान को निगल लिया। महिला ब्रिगेड कांग्रेस की सूबा प्रधान मनप्रीत कौर के एकलौते पुत्र जै सिंह (26) ने  खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

PunjabKesari

पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को बताया कि जै सिंह पिछले काफी समय से नशो का आदी हो गया था। उसका नशा छुड़वाने के लिए परिवार की तरफ से उसे घर में ही रखा जाता था। कुछ दिनों से नशा न मिलने कारण वह बेहद परेशान था और आज उसकी माता मनप्रीत कौर उसे नशा छुड़ाओं केंद्र में दाखिल करवाने संबंधित आनन्दपुर साहिब में डाक्टरों के साथ विचार-विमर्श करने गई थी। आज प्रातःकाल पौने 10 बजे के करीब जब जै सिंह की पत्नी और उसकी बहन एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए चली गई तो घर में  जै और उसका पिता जसविन्दर सिंह पूर्व फौजी मौजूद थे।


इस दौरान जै सिंह ने कमरे में अपने आप को अंदर से बंद कर  पिता की लायसैंसी 12 बोर की राइफल के साथ सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुन कर उसका पिता कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा कि जै सिंह खून से लथ पथ पड़ा था। पिता ने तुरंत पड़ोसियों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु कर दी है।


 
महिला कांग्रेस प्रधान की गुहार, कैप्टन साहब नशा कब बंद होगा?

मृतक की मां तथा महिला ब्रिगेड कांग्रेस की सूबा प्रधान मनप्रीत कौर ने पुत्र की मौत के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह से गुहार लगाई है कि  पंजाब से नशा कब खत्म होगा। कांग्रेसी नेता का कहना था कि उसने अपने पुत्र का नशा छुड़वाने के लिए कोई कसर न छोड़ी परन्तु फिर भी वह उसे बचा न सकी।  

 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!