Edited By Vaneet,Updated: 02 May, 2019 09:23 PM
शहर के जगतपुरी इलाके में आज देर शाम हाई वोल्टेज की तारों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई...
लुधियाना(महेश): शहर के जगतपुरी इलाके में आज देर शाम हाई वोल्टेज की तारों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलसने के कारण गंभीर रूप में जख्मी हो गया।
जानकारी के अनुसार इलाके के लोगों ने बताया कि आज एक मकान की छत पर लोहे की चादरें डालते समय 2 मजदूरों के साथ भयानक हादसा हो गया। चादरें डालते समय दोनों मजदूर हाई वोल्टेज की तारों की चपेट में आ गए। जिस कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसको पास के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। हालांकि मृतक मजदूर की अभी पहचान नहीं हो सकी।