Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 04:19 AM
लुधियाना के सूफी चौक के नजदीक सोमवार को पांच मंजिला प्लास्टिक फैक्ट्री आग लगने के बाद ध्वस्त हो गई। सोमवार को देर रात 12 बजे के बाद 5 शव बरामद किए गए। जिनमें 12.02 बजे के करीब एक फायरमैन राजन, 12.12 बजे एक लेबर ....
लुधियाना(महेंद्रु): लुधियाना के सूफी चौक के नजदीक सोमवार को पांच मंजिला प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग लगने के बाद ध्वस्त हो गई। सोमवार को देर रात 12 बजे के बाद 5 शव बरामद किए गए है।
जिनमें 12.02 बजे के करीब एक फायरमैन राजन, 12.12 बजे एक लेबर मैन और 12.33 बजे के करीब दलित नेता लक्ष्मण द्रविड़ का शव बरामद हुआ है। ए.सी.पी. सैंट्रल मनदीप सिंह ने बताया कि फायर कर्मचारी सुरिन्दर कुमार के बयान पर फैक्ट्री मालिक इन्द्रजीत सिंह गोला के खिलाफ धारा 304 ए के अधीन डिविजन नं. 2 में केस दर्ज किया गया है।
वर्णनीय है कि इस भयानक हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जन से अधिक लोगों के इस बिल्डिंग के मलबे नीचे दबे होने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है।