बरगाड़ी गोलीकांड: बादलों के खिलाफ अगली सुनवाई 1 नवंबर को

Edited By Vaneet,Updated: 09 Oct, 2018 08:01 PM

ludhiana next hearing complaints lodged against clouds november 1

बेअदबी मामलों पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल खिलाफ दर्ज शिकायत के मामले पर अदालत में..

लुधियाना(अभिषेक/मेहरा): बेअदबी मामलों पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल खिलाफ दर्ज शिकायत के मामले पर अदालत में आज सुनवाई हुई।फिलहाल अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 1 नवंबर को तय की है।

इस बारे जानकारी देते एडवोकेट एस.के. उप्पल ने बताया कि अदालत ने शिकायतकत्र्ता जगदीप सिंह गिल के बयान दर्ज किए तथा अगली सुनवाई पर गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसमें प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर बादल पर पुलिस को गोलियां चलाने के आदेश देने का आरोप लगाया है और उन पर मामला दर्ज किए जाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि निर्दोष सिखों पर फायरिंग करने का उद्देश्य राजनीतिक तौर पर लाभ उठाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकल पुलिस  निर्दोष सिखों पर लाठीचार्ज करने व गोलीबारी करने का काम बिना ऊपरी निर्देश के नहीं कर सकती थी। उन्होंने तमाम प्रकरण के लिए सीनियर व जूनियर बादल को जिममेदार ठहराते हुए अदालत में उपरोक्त शिकायत दाखिल की है। उपरोक्त मामले की अगली सुनवाई अब 1 नवम्बर को  को होगी। अगली सुनवाई पर शिकायतकर्ता अपनी गवाहियां अदालत में कमलबद्ध करवाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!