Edited By Updated: 16 Feb, 2017 02:35 PM
शौक का मुल्य क्या है ये तो वही बता सकता है जो शौक रखता है।
लुधियानाः शौक का मूल्य क्या है ये तो वही बता सकता है जो उसका शौकिन हो। संसार में एेसे कई लोग है जो अपने शौक को लेकर रिकॉर्ड कायम कर जाते हैं। इन्हीं लोगों में से एक हैं लुधियाना के उद्योगपति राजपॉल ओसवाल (85) जिन्हें दुनिया भर की दुर्लभ चॉकलेट स्टाम्प का एक बड़ा संग्रह करने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने चॉकलेट स्टाम्प के संग्रह को स्विट्जरलैंड से आयात कर 3 दशकों से संरक्षित करके रखा है। अोसवाल ने सोमवार को डाकघर में लगी 2 दिवसीय प्रदर्शनी के उद्घाटन मौके अपनी स्टाम्पों के संग्रह को दिखाया। इस मौके उन्होंने बताया कि यह शौक उन्हें दुनिया के साथ जुड़े होने का एहसास दिलाता है।
हालांकि प्रदर्शनी के लिए वह अपने दुर्लभ चॉकलेट स्टाम्प नहीं लेकर अाए। उन्होंने कहा कि आयोजकों द्वारा प्रदर्शनी के समापन दिवस पर इन दुर्लभ चाकलेट स्टम्प के लिए उचित व्यवस्था बनाने के बाद वह उन्हें लाने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक समय था जब बिजली एक बड़ा मुद्दा था, तो उस समय उन्होंने इसके संरक्षण के लिए विशेष अाईस बॉक्स खरीदा। उन्होंने बताया कि वे इन स्टमप को 40 साल से एकत्र कर रहे हैं,लोग उनकी कहानी पर विश्वास तो करना चाहते हैं लेकिन चॉकलेट स्टाम्प को बचाने की बात पर यकीन करना मुश्किल है। इन्हीं टिकटों कारण अोसवाल इंटरनैट पर मशहूर हैं। वह इन्हें बेचने की सोचते भी नहीं।