Edited By swetha,Updated: 15 Sep, 2019 04:03 PM
लुधियाना के पेवेलियन माल में बर्थडे पार्टी दौरान कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह की पार्टी में आए जसविंद्र सिंह बिंदी नाम के व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
लुधियानाः लुधियाना के पेवेलियन माल में बर्थडे पार्टी दौरान कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह की पार्टी में आए जसविंद्र सिंह बिंदी नाम के व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना से बिल्कुल पहले की एक वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
वीडियो में आरोपी जसविंद्र सिंह बिंदी और उसका साथी जगदीप सिंह हाथों में शराब पकड़कर नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो गोली चलने से कुछ मिनट पहले की है। इसमें कांग्रेसी नेता परमिंद्र सिंह पप्पू भी नजर आ रहा है, जिसकी तरफ से जन्मदिन पर पार्टी दी गई थी, हालांकि मनजीत सिंह जिसका कत्ल हुआ वह इस वीडियो में कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा। सूत्रों की मानें तो पार्टी दौरान करीब 5 से अधिक राउंड फायर हुए। वहीं बताया जा रहा है कि जसविंद्र बिंदी पर पहले भी 3 मामले दर्ज हैं। अब यहां सवाल यह पैदा होता है कि 3 पर्चों के बावजूद उसका असला लाइसैंस रद्द क्यों नहीं हुआ। रिवाल्वर सहित वह माल में कैसे दाखिल हो गया?