ठगी के मामले में लुधियाना का इंडस्ट्रीयलिस्ट गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Dec, 2017 07:17 AM

ludhiana industrialist arrested for cheating

थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने ठगी के मामले में लुधियाना के एक इंडस्ट्रीयलिस्ट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंगद इंटरनैशनल के मालिक अंगद सिंह निवासी अर्बन एस्टेट फेज-1, जमालपुर, लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपी के पिता जगविन्द्र...

जालंधर(प्रीत): थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने ठगी के मामले में लुधियाना के एक इंडस्ट्रीयलिस्ट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंगद इंटरनैशनल के मालिक अंगद सिंह निवासी अर्बन एस्टेट फेज-1, जमालपुर, लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपी के पिता जगविन्द्र सिंह व एक अन्य कुलवंत सिंह की पुलिस तलाश कर रही है।

जालंधर के गुरुनानक ट्रेडर्स के मालिक सतविन्द्रपाल सिंह द्वारा दी शिकायत में बताया गया था कि उनका लुधियाना की फर्म अंगद इंटरनैशनल के अंगद सिंह, उसके पिता जगविन्द्र सिंह की फर्म करतार रबड़ प्राइवेट लिमिटेड तथा एक अन्य कुलवंत सिंह की फर्म एस.के. इंटरनैशनल के साथ कारोबार था। जगविन्द्र व अंगद की फर्म से माल मंगवा कर वह सप्लाई करते थे, लेकिन बाद में माल की शिकायत आने लगी। उन्होंने कारोबार बन्द कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि उक्त लोगों ने उनकी फर्म की जाली बिल और बिल्टियां तैयार कीं तथा फर्जी अकाऊंट खुलवा कर 40 लाख रुपए का फ्रॉड किया।

मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण पुलिस ने रिपोर्ट बना कर अदालत में पेश की और अदालती आदेशों पर कुछ समय पहले केस दर्ज किया गया। थाना बस्ती बावा खेल के एस.एच.ओ. सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. मोहिन्द्र सिंह ने आज सुबह आरोपी अंगद सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। उसके पिता जगविन्द्र व कुलवंत सिंह की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!