लुधियाना गैंगरेप: वीडियो में देखें कैसे आरोपियों को लोगों ने कोर्ट के बाहर मारे जूते!

Edited By Vaneet,Updated: 13 Feb, 2019 07:18 PM

लुधियाना गैंगरेप के आरोपियों पर चप्पलों से हमला होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक रेप करने वाले आरोपियों को चप्पलें...

लुधियाना: लुधियाना जिले में सामूहिक बलात्कार कांड में गिरफ्तार तीन आरोपियों पर आज अदालत में पेशी के लिए ले जाते समय लोगों ने जूते फेंके। पुलिस ने शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि की घटना में कल पहले सादिक अली को, फिर देर रात जगरूप सिंह को गिरफ्तार किया था व आज तीसरे आरोपी सुरमू को गिरफ्तार किया गया था। आज जब तीनों को अदालत में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था, कुछ उत्तेजित लोगों ने आरोपियों को जूते फेंककर मारने की कोशिश की और ‘बलात्कारी मुर्दाबाद‘ नारे लगाए। जिला एटॉर्नी रविंद्र अबोल ने बताया कि तीनों को न्यायिक दंडाधिकारी अंकित ऐरी की अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील हरकमल प्रीत सिंह ने अदालत में कहा कि फरार तीन आरोपियों का पता लगाने व जांच संबंधी अन्य पूछताछ के लिए आरोपियों की पुलिस रिमांड की आवश्यकता है। अदालत ने उनके अनुरोध को मानते हुए सात दिन की पुलिस रिमांड दी गई।  

ये है मामला...
बताया जा रहा है कि पहले लड़की को किडनैप किया गया, उसके बाद उसे एक प्लाट में ले जाकर 11 लोगों ने उसका रेप किया। यही नहीं लड़की का रेप करने के बाद आरोपियों ने 2 लाख रुपए फिरौती की मांग भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस की गिरफ्त में दो लोग आ चुके हैं, जिनसे आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ कार में रायकोट-मुल्लापुर रोड़ पर जा रही थी। इस बीच बाइक सवारों ने कार का शीशा तोड़ डाला और लड़की और उसके दोस्त को किडनैप कर लिया। 

किडनैपिंग के दौरान बाइक सवारों ने लड़के के साथ मारपीट भी की और उसे गाड़ी में बांधकर बंधक बना लिया। दोनों को एक खाली प्लाट में ले जाया गया जहां पर मौजूद 11 लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। यही नहीं लड़की का रेप करने के बाद आरोपियों ने 2 लाख रुपए फिरौती की मांग भी की थी। गैंगरेप की घटना पर एसएसपी जगराओं ने बताया कि पीड़ित लड़की फ्रेंड के साथ चाकलेट डे मना रही थी। लड़की और लड़के को बाइक सवारों ने किडनैप कर लिया था जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। तलाश के दौरान पुलिस मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने उनका रिमांड हासिल किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!