लुधियाना सामूहिक बलात्कार कांड पंजाब सरकार पर काला धब्बा: खैहरा

Edited By Vaneet,Updated: 12 Feb, 2019 07:45 PM

ludhiana gang rape scandal black spot on punjab government khaira

पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने लुधियाना में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की निंदा करते हुए इसे राज्य की कैप्टन अमरिन्द...

जालंधर: पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा ने लुधियाना में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की निंदा करते हुए इसे राज्य की कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार पर लगा काला धब्बा करार दिया है। खैहरा ने मंगलवार को यहां जारी बयान में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि दिल दहला देने वाले इस कृत ने महिलाओं में असुरक्षा की भावना को प्रबल किया है।

उन्होंने लुधियाना के सामूहिक दुष्कर्म की तुलना दिल्ली के निर्भया दुष्कर्म कांड से करते हुए कहा कि लुधियाना की घटना के एक दिन पश्चात ही अमृतसर में भी दुष्कर्म की सूचना है जहां एक आटो रिक्शा चालक और उसके दोस्त ने लुधियाना की 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। दोनों ही मामलों में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। खैहरा ने कहा कि सामूहिक बलात्कार मामले में कार्रवाई करने में असफल रहे पुलिस अधिकारी को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के दूसरे मामले में अमृतसर पुलिस अपराधियों का सुराग ढूंढने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पंजाब पुलिस का संवेदनहीन चेहरा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व अकाली-भाजपा सरकार के समय से ही पंजाब पुलिस का राजनैतिक बदले लिए दुरुपयोग हो रहा है और कैप्टन सरकार इस मुद्दे को हल करने में असफल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!