Ludhiana : फायर ब्रिगेड कर्मियों को दिवाली तक नही मिलेगी छुट्टी, करनी होगी ओवर डयूटी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Nov, 2026 11:56 PM

ludhiana fire brigade personnel will not get any leave until diwali

दिवाली तक फायर ब्रिगेड कर्मियों को छुटटी नही मिलेगी, ब्लकि ओवर डयूटी करनी होगी।

लुधियाना (हितेश) : दिवाली तक फायर ब्रिगेड कर्मियों को छुटटी नही मिलेगी, ब्लकि ओवर डयूटी करनी होगी। यह जानकारी बुधवार को सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा सेंट्रल फायर स्टेशन पर की गई चेकिंग के दौरान ए.डी.एफ.ओ. की तरफ से दी गई। उन्होंने कहा कि दिवाली के दिनों में आगजनी की घटनाओं के साथ फायर ब्रिगेड कर्मियों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है कि जान माल का कम से कम नुकसान हो, जिसके मददेनजर सभी स्टेशनों पर 32 छोटी-बड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है और फोम के साथ पर्याप्त मात्रा में पाइप का इंतजाम भी किया गया है।  इसके अलावा जिन 100 से ज्यादा फायर ब्रिगेड कर्मियों की डयूटी लगाई गई है, उन्हें दिवाली तक कोई छुटटी न देने का फैसला किया गया है।
 
री फिलिंग के लिए सभी सब स्टेशनों पर लगाए गए हैं जेनरेटर, बडे यूनिटों से भी ली जा सकती है मदद 

आगजनी की घटनाओं के दौरान बचाव प्रबंधों में सबसे ज्यादा रुकावट फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी की री फिलिंग में देरी की वजह से आती है।  जिसके मददेनजर ओ एंड एम सेल को दिवाली तक रात के समय सभी री फिलिंग प्वाइंट पर स्टाफ की डयूटी लगाने के लिए सूचित कर दिया गया है। ए.डी.एफ.ओ. के मुताबिक ब्लैक आऊट की स्थिति से निपटने के लिए सभी सब स्टेशनों पर जेनरेटर लगाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में स्थित बडे मॉल, अस्पताल व बडे इंडस्ट्रियल यूनिटों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी की री फिलिंग के लिए मदद ली जा सकती है।
 
यह हैं शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित प्वाइंट 

-लक्ष्मी सिनेमा चौक
-सुंदर नगर
-फोकल प्वाइंट
-हबंडा रोड
-ताजपुर रोड
-ओल्ड जी.टी. रोड

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!