यू.पी. की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी अकेले चुनाव लड़ेगी Congress

Edited By swetha,Updated: 16 Jan, 2019 11:17 AM

loksabha election

उत्तर प्रदेश में बसपा व सपा गठबंधन से तिलमलाई कांग्रेस ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इससे कांग्रेसी वर्करों में बेहद खुशी पाई जा रही है। कभी उत्तर प्रदेश में 10 से 15 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस लंबे समय बाद उत्तर प्रदेश की सभी...

जालंधर(रविंदर):उत्तर प्रदेश में बसपा व सपा गठबंधन से तिलमलाई कांग्रेस ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इससे कांग्रेसी वर्करों में बेहद खुशी पाई जा रही है। कभी उत्तर प्रदेश में 10 से 15 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस लंबे समय बाद उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने के पार्टी ऐलान के बाद देश के अन्य राज्यों से भी यही मांग उठने लगी है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल और पंजाब से। इन दोनों राज्य के नेता और खास तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री ही नहीं चाहते कि पार्टी इन राज्यों में किसी पार्टी के साथ गठबंधन करे। 

लंबे समय से गठबंधन की राजनीति पर निर्भर कांग्रेस
गौर हो कि कांग्रेस देश भर में पिछले लंबे समय से गठबंधन की राजनीति पर निर्भर रह चुकी है। यह गठबंधन की राजनीति का ही असर रहा कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस ने गठबंधन किया, वहां की क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत हो गईं और कांग्रेस को दूसरे या तीसरे नंबर की पार्टी बनकर सीटें शेयर करनी पड़ीं। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य इसका एक उदाहरण हैं। उत्तर प्रदेश में हर बार कांग्रेस खुद न लड़कर सपा या बसपा पर निर्भर रहती है। वहीं, बिहार में पार्टी पूरी तरह से राष्ट्रीय जनता दल पर निर्भर है तो पश्चिम बंगाल में कभी वामपंथी दलों और कभी तृणमूल कांग्रेस पर निर्भर रहना पड़ रहा है। 

PunjabKesari

मोदी को हराने के लिए कांग्रेस लेना चाहती है गठबंधन का सहारा
कांग्रेस हाईकमान का मानना है कि केंद्र में मोदी का मुकाबला करने के लिए गठबंधन की राजनीति का सहारा लेना ही पड़ेगा, मगर उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा गठबंधन ने कांग्रेस को तगड़ी चोट पहुंचाई है। हालांकि इससे पार्टी हाईकमान को निराशा जरूर हुई है। पर कांग्रेसी वर्करों में खासी खुशी पाई जा रही है। वर्करों का कहना है कि गठबंधन होने पर वह सपा या बसपा के लिए ही प्रचार करते थक जाते थे।  अब खुशी है कि प्रचार अपनी ही पार्टी के लिए करना पड़ेगा और ज्यादा से ज्यादा टिकटों पर कांग्रेसी वर्करों को खुद चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। 

PunjabKesari

पंजाब में खंगाला जा रहा है आप से गठबंधन की संभावनाओं को
पंजाब में कांग्रेस हाईकमान आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने की इच्छुक है तो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर डोरे डाले जा रहे हैं। मगर उत्तर प्रदेश के एपिसोड के बाद इन दोनों राज्यों से भी अकेले चुनाव लड़ने की मांग ही उठने लगी है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह तो पहले ही राहुल गांधी को कह चुके हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का जोर खत्म हो चुका है और चुनाव अकेले ही लड़ने चाहिएं। वहीं, पश्चिम बंगाल के नेताओं ने तो यहां तक कहा है कि गठबंधन करने से कांग्रेस को फायदा नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस को फायदा मिलेगा। दूसरा गठबंधन होने की सूरत में यहां सीधा फायदा भाजपा को मिल सकता है। तीसरा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का व्यवहार कभी भी कांग्रेस के प्रति लचीला नहीं रहा है। इन सब बातों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने पश्चिम बंगाल में गठबंधन की बातों को अब स्लो प्रोसैस में डाल दिया है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं को दोबारा से खंगाला जा रहा है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!