‘आप’ ने लोकसभा चुनावों के लिए 5 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मोहर

Edited By swetha,Updated: 30 Oct, 2018 11:46 AM

loksabha election

आम आदमी पार्टी पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव की जमीन अभी से तैयार करनी शुरू कर चुकी है। मंगलवार को ‘आप’ पंजाब की कोर कमेटी ने प्रैस कॉन्फ्रैंस बुलाई है और पूरी संभावना है कि इसमें 5 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

चंडीगढ़(रमनजीत):आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए पंजाब में अपने 5 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को ‘आप’ पंजाब की कोर कमेटी के चेयरमैन बुधराम ने संगरूर से  भगवंत मान,फरीदकोट से  प्रो. साधु सिंह,होशियारपुर से रवजोत सिंह,अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल तथा श्री आनंदपुर साहिब से नरिंद्र सिंह शेरगिल के नाम पर मोहर लगाई है।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि रविवार को पंजाब आप की कोर कमेटी के सदस्यों की दिल्ली में हाईकमान के साथ बैठक हुई थी।  इसमें आप कोर कमेटी सदस्य चेयरमैन बुद्धराम के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे थे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई और हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद 5 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने की तैयारी पूरी कर ली गई। 

PunjabKesari

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!