लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में AAP ने किया बड़ा बदलाव, जारी हुई ये List
Edited By Vatika,Updated: 11 Jul, 2022 04:32 PM
आम आदमी पार्टी ने लोक सभा चुनावों को लेकर तैयारी खींच ली है।
लुधियाना(विक्की): आम आदमी पार्टी ने लोक सभा चुनावों को लेकर तैयारी खींच ली है। पार्टी ने राज्य स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारी नियुक्त किए है। इस दौरान पार्दी द्वारा पहली बार 5 राज्य सचिव नियुक्त गए है। इनमें से 3 राज्य सचीव मालवे से नियुक्त किए गए जबकि एक राज्य सचिव माझे और 1 दोआबे से नियुक्त किए गए है।
इससे पहले सिर्फ एक राज्य सचिव लगाया जाता था और पार्टी ने पहली बार बड़ा बदलाव करते हुए 5 राज्यों के सचिव नियुक्त किए है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि हर राज्य सचिव को 4 से 5 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी द्वारा इस कार्यवाही के आने वाले लोक सभा चुनावों की तैयारी से जोड़ कर देखा जा रहा है।