Edited By Vatika,Updated: 07 Mar, 2019 11:23 AM
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, साथ ही सियासी अटकलों का दौर भी तेज हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा यह हो रही है कि क्या पंजाब के 3 एम.पी. इस बार हैट्रिक लगा पाएंगे।
लुधियाना: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, साथ ही सियासी अटकलों का दौर भी तेज हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा यह हो रही है कि क्या पंजाब के 3 एम.पी. इस बार हैट्रिक लगा पाएंगे।
इनमें सबसे बड़ा नाम केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का है, जो बठिंडा से लगातार दूसरी बार एम.पी. बनी हैं और उनका तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरना भी फाइनल ही माना जा रहा है। मगर अभी यह असमंजस की स्थिति बनी है कि वह इस बार बठिंडा या फिरोजपुर में से किस जगह पर चुनाव लडऩे जा रही हैं। दूसरा बड़ा नाम आता है पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र रवनीत बिट्टू का, जो पहली बार आनंदपुर साहिब सीट से चुनाव जीते थे और दूसरी बार लुधियाना से एम.पी. बने, उनको एक बार फिर लुधियाना से कांग्रेस की मिलना मिलना तय माना जा रहा है।
तीसरा नाम शेर सिंह घुबाया का है, जो लगातार दूसरी बार फिरोजपुर से एम.पी. बने हैं। हालांकि अब वह अकाली दल का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और अगर उनको फिरोजपुर से कांग्रेस की टिकट मिलती है तो उस लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जिन पर हैट्रिक लगाने को लेकर पूरे पंजाब की नजरें लगी हैं।