सबकी सुनी, अब जनता की बारी

Edited By swetha,Updated: 18 May, 2019 12:25 PM

lok sabha election 2019

पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान होगा। इसके लिए चुनावी शोर शुक्रवार की शाम को थम गया। सभाओं के आयोजन पर रोक लगा दी गई है, अब प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

जालंधरः पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान होगा। इसके लिए चुनावी शोर शुक्रवार की शाम को थम गया। सभाओं के आयोजन पर रोक लगा दी गई है, अब प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। पिछले कई दिनों से प्रत्याशी अपनी बातें जनता के समक्ष रख रहे थे, वोट मांग रहे थे, अब समय आ गया है जब प्रदेश के 2,08,92,674 मतदाता अपने पत्ते खोलेंगे और रविवार को अपना वोट ई.वी.एम. में डालकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मुहर लगाएंगे।

शुक्रवार को प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपनी सारी ताकत झोंक दी। भले ही  प्रदेश भर में बारिश का मौसम था लेकिन उम्मीदवारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने समर्थकों सहित खूब पसीना बहाया। जनता को मतदान करते समय जाति, धर्म या समाज नहीं,  बल्कि इससे ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है। जनता इस बार ऐसे उम्मीदवारों का चयन करे जो देश, प्रदेश व समाज के बारे में सोचे व जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा सके।  

           PunjabKesari             

सबसे बड़ी आयु के उम्मीदवार हैं चरणजीत सिंह अटवाल
पंजाब के 13 लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे 278 प्रत्याशियों में से जालंधर में शिअद की टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी चरणजीत सिंह अटवाल सबसे बड़ी आयु के प्रत्याशी है। जिनकी आयु 82 वर्ष की है तथा उन्होंने 1967 में लॉ कालेज चंडीगढ़ से एल.एल.बी. की थी। चरणजीत सिंह अटवाल के पास 6 दशकों का लंबा राजनीतिक अनुभव है। वह 1977 में पहली बार हलका दाखा से विधायक चुने गए। वह 1984 में रूपनगर से लोकसभा के सदस्य चुने गए। जिसके बाद 2004 और 2009 के दौरान फिल्लौर क्षेत्र से भी लोकसभा चुने गए। 1997 में वह कूमकलां क्षेत्र से चुनाव जीते और 2002 तक पंजाब विधानसभा के स्पीकर भी रहे। 2001 में वह फिल्लौर से विधानसभा के लिए चुनाव जीते। 1997 से 2000 तक वह अनुसूचित जातियों की भलाई के लिए गठित कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। 2012 के दौरान वह दूसरी बार पंजाब विधानसभा के स्पीकर चुने गए थे। 14वीं लोकसभा में 2004 से 2009 तक देश में डिप्टी स्पीकर बतौर सेवा कर चुके हैं। 

पटियाला से आजाद उम्मीदवार रिशभ शर्मा हैं सबसे छोटी आयु के प्रत्याशी
चुनाव मैदान में 4 प्रत्याशी 25 वर्ष के हैं, जिनमें पटियाला में आजाद उम्मीदवार रिशभ शर्मा, गुरदासपुर से आजाद उम्मीदवार परमप्रीत सिंह, अमृतसर से आजाद उम्मीदवार गौतम और शुभम कुमार की आयु 25-25 वर्ष है। इसके अलावा विभिन्न प्रांतीय और नैशनल पाॢटयों के अधिक प्रत्याशियों की आयु तो 40 साल से अधिक है।

टॉप अमीर उम्मीदवार

उम्मीदवार   पार्टी   प्रॉपर्टी करोड़ में
विक्रम सिंह सोढी , आनंदपुर साहिब   बसपा   140.83 
केवल सिंह ढिल्लों, संगरूर  कांग्रेस  131
सुखबीर बादल, फिरोजपुर     शिअद-भाजपा  115.95
सन्नी देओल,गुरदासपुर   शिअद-भाजपा   87.19    
परनीत कौर, पटियाला   कांग्रेस  63.5



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!