प्रकाश सिंह बादल को लेकर सुखपाल खैहरा का विवादित बयान

Edited By Vatika,Updated: 13 May, 2019 02:03 PM

lok sabha election 2019

पंजाब एकता पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आर.एस.एस का एजेंट बताते हुए विवादित बयान दिया है।

रूपनगरः पंजाब एकता पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आर.एस.एस का एजेंट बताते हुए विवादित बयान दिया है। 

PunjabKesari
बादल पर निशाना साधते हुए खैहरा ने कहा कि यह सिख नहीं बल्कि सिख विरोधी है। खैहरा लोकसभा हलका श्री आनन्दपुर साहिब से पी.डी.ए. के उम्मीदवार बिक्रम सिंह (बसपा) के हक में चुनावी रैली में जनता को संबोधित कर रहे थे। खैहरा ने कहा कि मोदी और बादल मौका परस्त हैं। यह लोगों में आपस में फूट डलवाकर और उन्हें मरवा कर राज करते हैं। उन्होंने कहा कि खुद को पंथक कहलाने वाले बादलों ने बहबल कलां इंसाफ के लिए धरना दे रहे सिखों का साथ नहीं दिया ।
PunjabKesari
अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र भी बादलों को बचाने के लिए कभी कमीशन का गठन करने का नाटक कर रहे हैं और कभी सिट का जबकि कांग्रेसी और बादल आपस में फ्रैंडली मैच खेल रहे हैं।  कैप्टन की मदद से एक बार बादल मुख्यमंत्री बन जाता है और दूसरी बार कैप्टन मुख्य मंत्री बन जाता है। खैहरा ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर पहले महीने में सुखबीर बादल की बड़ी -बड़ी और करोड़ों की 600 बसें छीन कर बेरोजगार नौजवानों में बांटी जाएंगी। अकाली और कांग्रेस ने पंजाब को लूट कर 2.50 लाख करोड़ का ऋणी बना कर रख दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!