Edited By swetha,Updated: 09 May, 2019 11:56 AM
युवाओं की जनसंख्या सर्वाधिक होने के चलते चाहे देश को युवा शक्ति के रूप में प्रचारित किया जाता रहा हो लेकिन जब चुनाव में भागीदारी की बारी आती है तो राज्य में प्रमुख राजनीतिक दल पुराने खिलाडियों, यहां तक कि वयोवृद्ध नेताओं पर ही ज्यादा विश्वास जताते...
चंडीगढ़ (एच.सी. शर्मा): युवाओं की जनसंख्या सर्वाधिक होने के चलते चाहे देश को युवा शक्ति के रूप में प्रचारित किया जाता रहा हो लेकिन जब चुनाव में भागीदारी की बारी आती है तो राज्य में प्रमुख राजनीतिक दल पुराने खिलाडियों, यहां तक कि वयोवृद्ध नेताओं पर ही ज्यादा विश्वास जताते हैं। लोकसभा चुनाव में भी विभिन्न राजनीतिक दलों ने 11 ऐसे उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जो 71 वर्ष से अधिक की उम्र के हैं।
जालंधर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से शिअद उम्मीदवार व लोकसभा के पूर्व उप सभापति चरणजीत सिंह अटवाल सबसे वरिष्ठ उम्र 82 वर्ष की उम्र के हैं। 61 से 70 वर्ष आयु वर्ग में 44 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं जबकि हाल ही में योग्य बने यानी 25 वर्ष आयु के मात्र 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों पर किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने विश्वास नहीं जताया है और 5 आजाद चुनाव लड़ रहे हैं जबकि एक को भारत प्रभात पार्टी नामक दल ने उतारा है। उन्हें मिलाकर युवा वर्ग माने जाने वाले 25 से 35 वर्ष के कुल 53 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। 36 से 60 वर्ष आयु वर्ग के सर्वाधिक 170 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में राजनीतिक दाव-पेंच खेल रहे हैं।
चुनावी मैदान में ये हैं वयोवृद्ध उम्मीदवार:
नाम |
चुनाव क्षेत्र |
राजनीतिक दल |
आयु |
चरणजीत सिंह अटवाल |
जालंधर |
अकाली दल |
82 |
प्रो. साधु सिंह |
फरीदकोट |
आम आदमी पार्टी |
78 |
मोहम्मद सदीक |
फरीदकोट |
कांग्रेस |
78 |
वैध राम सिंह दीपक |
लुधियाना |
बहुजन मुक्ति पार्टी |
77 |
मोहिंद्र सिंह नामधारी |
खडूर साहिब |
आजाद |
77 |
ओपकार सिंह बक्शी |
जालंधर |
आजाद |
76 |
परनीत कौर |
पटियाला |
कांग्रेस |
74 |
सिमरनजीत सिंह मान |
संगरूर |
अकाली दल (मान) |
74 |
पाला सिंह |
फिरोजपुर |
आजाद |
74 |
संतोख चौधरी |
जालंधर |
कांग्रेस |
72 |
सुरिंद्र कौर मांगट |
श्री आनंदपुर साहिब |
राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी |
7 |
भाजपा ने भी 70 वर्षीय सोम प्रकाश को होशियारपुर और 67 वर्षीय हरदीप पुरी को अमृतसर चुनाव क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।
25 वर्षीय ये उम्मीदवार भी आजमा रहे अपनी किस्मत
परमप्रीत सिंह |
गुरदासपुर |
आजाद |
शुभम कुमार |
अमृतसर |
आजाद |
गौतम |
अमृतसर |
आजाद |
जगनीत सिंह बलसौन |
श्री आनंदपुर साहिब |
आजाद |
विनोद कुमार |
फतेहगढ़ साहिब |
भारत प्रभात पार्टी |
ऋषभ शर्मा |
पटियाला |
आजाद |