Edited By Vatika,Updated: 27 Apr, 2019 12:29 PM
पंजाब के 2 महत्वपूर्ण सुखबीर बादल व कैप्टन अमरेंद्र सिंह के परिवारों की संपत्ति की जानकारी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के साथ सार्वजनिक हुई है। शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल दोनों...
चंडीगढ़(शर्मा): पंजाब के 2 महत्वपूर्ण सुखबीर बादल व कैप्टन अमरेंद्र सिंह के परिवारों की संपत्ति की जानकारी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के साथ सार्वजनिक हुई है। शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल दोनों ने मिलकर कुल 115.95 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। उनके चुनावी हलफनामे में यह जानकारी मिली। फिरोजपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार सुखबीर सिंह के पास 75.88 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है।
बठिंडा सीट से चुनाव लड़ रहीं उनकी पत्नी और केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के पास 40.07 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जलालाबाद से विधायक सुखबीर के पास 95.82 लाख रुपए के घोड़े हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 3.40 लाख रुपए की पेंटिंग हैं। सुखबीर के पास 4 लाख रुपए के 2 हथियार हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 1.25 लाख रुपए का एक हथियार है। सुखबीर के पास 23.12 करोड़ रुपए जबकि उनकी पत्नी के पास 24.17 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। हरसिमरत कौर के पास करीब 7 करोड़ रुपए के आभूषण हैं जबकि उनके पति के पास नौ लाख रुपए के सोने के आभूषण हैं। सुखबीर के पास 52.76 करोड़ जबकि उनकी पत्नी के पास 15.90 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र की पत्नी परनीत कौर ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के साथ अपनी व परिवार की संपत्ति का ब्यौरा दिया। परनीत कौर के पति व राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नाम जहां 6 करोड़ की चल व अचल संपत्ति है, वहीं उनके नाम 4 करोड़ की देनदारियां भी हैं। परनीत कौर के स्वयं के नाम 5 करोड़ की देनदारी मुक्त चल व अचल संपत्ति है। वहीं परिवार के एच.यू.एफ. खाते में देनदारी मुक्त 52 करोड़ की संपत्ति है।
क्या है एच.यू.एफ.
एच.यू.एफ. यानी हिंदू अनडिवाइडिड फैमिली। एच.यू. एफ. में सांझे परिवार का खाता है। इंकम टैक्स विभाग एच.यू. एफ. को हमारी-आपके की तरह एक अलग इकाई के तौर पर देखता है और इसकी इंकम गणना परिवार के सदस्यों की इंकम गणित से अलग होती है। 80 सी के तहत मिलने वाली 1.5 लाख की छूट को भी एच.यू. एफ. के अधीन प्राप्त किया जा सकता है। मतलब यदि आप अपनी पत्नी और 2 बच्चों को शामिल करके एक एच. यू.एफ. बनाया है तो आपके चारों साथ-साथ एच.यू.एफ. को भी 80 सी के तहत छूट प्राप्त होगी और इसका पैन कार्ड भी अलग होगा।
सुखबीर बादल(फिरोजपुर) अकाली दल
|
स्वयं |
पत्नी हरसिमरत कौर |
एच.यू.एफ |
नकदी |
33,936 |
16,424 |
1,09,860 |
चल संपत्ति |
23,12,35,763 |
24,17,98,952 |
52,99,16,334 |
अचल संपत्ति |
52,76,91,337 |
15,90,42,562 |
49,01,83,526 |
देनदारियां |
43,67,11,161 |
--------- |
51,81,41,439 |
परनीत कौर (पटियाला) कांग्रेस
|
स्वयं |
पति अमरेंद्र सिंह |
एच.यू.एफ |
नकदी |
1,50,000 |
80,000 |
30,000 |
चल संपत्ति |
3,37,23,004 |
3,81,11,551 |
1,91,99,202 |
अचल संपत्ति |
1,76,60,000 |
2,32,80,000 |
50,40,00,000 |
देनदारियां |
------- |
4,24,53,36 |
-------- |