गुरदासपुर से भाजपा की टिकट के लिए मास्टर मोहन लाल और कविता खन्ना अग्रणी

Edited By Vatika,Updated: 21 Mar, 2019 09:30 AM

lok sabha election 2019

भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की एक बैठक हो चुकी है, जिसमें भाजपा द्वारा राज्य में लड़ी जाने वाली कई सीटों पर चर्चा की जा चुकी है परंतु गुरदासपुर लोकसभा सीट को लेकर कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। भाजपा के नेताओं की अगर मानें तो गुरदासपुर लोकसभा सीट...

जालन्धर(पुनीत): भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की एक बैठक हो चुकी है, जिसमें भाजपा द्वारा राज्य में लड़ी जाने वाली कई सीटों पर चर्चा की जा चुकी है परंतु गुरदासपुर लोकसभा सीट को लेकर कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। भाजपा के नेताओं की अगर मानें तो गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए पूर्व मंत्री व पूर्व भाजपा विधायक मास्टर मोहन लाल के नाम पर गंभीरता से पार्टी नेतृत्व विचार कर रहा है।
PunjabKesari
मास्टर मोहन लाल के अलावा मैदान में पूर्व अभिनेता व पूर्व सांसद स्व. विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना, उपचुनाव लडऩे वाले भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया तथा पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा के नाम भी चल रहे हैं। मास्टर मोहन लाल ने आतंकवाद के दौर में पार्टी संगठन के लिए काफी कार्य किया है। आतंकवाद के दौर में भी गुरदासपुर जिला की प्रधानगी मास्टर मोहन लाल करते रहे। डेरा बाबा नानक से धुनेरा तक उन्होंने इस दौर में पैदल यात्रा भी निकाली थी ताकि लोगों के बीच भरोसा पैदा किया जा सके। कर्मचारियों के हकों के लिए लड़ते हुए उन्होंने 5 वर्षों तक जेल काटी। भाजपा युवा मोर्चा के भी वह 1982 से 1987 तक राज्याध्यक्ष रहे। आर.एस.एस. के द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित स्वयं सेवक के रूप में मास्टर मोहन लाल प्रसिद्ध हैं। आपातकाल के दौर में भी मास्टर मोहन लाल ने जेल यात्रा की थी।

PunjabKesari

इस बार गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए मास्टर मोहन लाल ने लिखित तौर पर टिकट के लिए आवेदन किया है। मास्टर मोहन लाल 1985, 1997 तथा 2007 तक भाजपा की टिकट पर पठानकोट से विधायक निर्वाचित होते रहे। मंत्री पदों पर रहते हुए मास्टर मोहन लाल की छवि बेदाग रही। चाहे मास्टर मोहन लाल को बाद में मंत्री पद से भाजपा ने हटा दिया तथा बाद में उन्हें विधायक की टिकट भी नहीं दी थी परंतु इसके बावजूद पठानकोट में उन्हें दोबारा टिकट न देना पार्टी का फैसला गलत साबित हुआ। मास्टर मोहन लाल भाजपा की राजनीति में फिर से उभरकर सामने आ गए हैं। मास्टर मोहन लाल की भाजपा के प्रति सेवाओं व पृष्ठभूमि को देखते हुए ही भाजपा नेतृत्व उनके नाम पर गंभीरता से चर्चा कर रहा है। जहां तक कविता खन्ना का प्रश्र है तो उनके पक्ष में यह बात जाती है कि वह स्व. विनोद खन्ना की पत्नी है तथा क्षेत्र में ही लोगों के बीच में बनी रही हैं। स्वर्ण सलारिया ने गुरदासपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ा था परन्तु पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से वह पौने 2 लाख से भी अधिक मतों के अंतर से पराजित हो गए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!