Edited By Suraj Thakur,Updated: 09 May, 2020 11:24 AM
लॉकडाउन के दौरान जहां पर गैस्ट हाउस और होटल तक बंद हैं वहीं पर कपूरथला शहर में एक शख्स गैस्ट हाउस में सैक्स रैकट चला रहा था।
कपूरथला। देश में कोरोना के लॉकडाउन के दौरान जहां पर गैस्ट हाउस और होटल तक बंद हैं वहीं पर पंजाब के कपूरथला शहर में एक शख्स अपने गैस्ट हाउस में सैक्स रैकट चला रहा था। पुलिस ने रेड के दौरान दो लड़कियों को एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ा है। गैस्ट हाउस के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों पर लॉकडाउन को तोड़ने के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गैस्ट हाउस में दबिश दी थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर गैस्ट हाउस का शटर बंद था। जिसे खुलवाकर सभी कमरों की तलाशी ली गई। एक कमरे में दो लड़कियों समेत एक युवक आपत्तिजनक हालत में मौजूद था, पुलिस के पहुंचने तक सभी ने कपड़े डाल लिए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां दिखी हैं जिसके बाद पुलिस ने मालिक समेत सभी को राउंड अप किया। गैस्ट हाउस के मालिक दिल्ली रोहणी का रहने वाला है। सिटी थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने सभी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।