Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jul, 2017 01:02 PM
उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आज जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सैल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले 3.2 डिग्री सैल्सियस की तेजी के चलते 27.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो कल भी आसमान...
जालंधर (राहुल): उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सैल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले 3.2 डिग्री सैल्सियस की तेजी के चलते 27.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो कल भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।
10 जुलाई से आसमान में बादलों के जमावड़े के साथ-साथ गरज-चमक व आंधी के पश्चात बारिश होने के भी आसार हैं। यह बारिश आगामी सप्ताह के दौरान जारी रहने की संभावना है। बारिश के चलते 12 जुलाई को तापमान में 6 से 7 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 29 से 33 तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।