Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jun, 2017 07:17 AM
इस सप्ताह की शुरूआत से ही लगातार बढ़ रहे तापमान को सुबह से शुरू हुई हल्की बारिश ने अंकुश लगाया और अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में कुछ खास अंतर नहीं आया।
जालंधर(राहुल): इस सप्ताह की शुरूआत से ही लगातार बढ़ रहे तापमान को सुबह से शुरू हुई हल्की बारिश ने अंकुश लगाया और अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में कुछ खास अंतर नहीं आया। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सैल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सैल्सियस व बारिश 0.03 एम.एम. रिकार्ड की गई। दिन के समय सूरज की गर्मी कायम रही।
आगामी 17 जून तक इसी तरह तेज व धूल भरी आंधी चलने, आकाश में बादल छाए रहने व बारिश होने के आसार हैं। तापमान में 1 से 2 डिग्री सैल्सियस गिरावट आने की संभावना है। 18 से 19 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, गरज व चमक के साथ तेज आंधी आने का अनुमान है। 20 से 21 जून तक आसमान में बादलों के चलते बारिश व तेज आंधी आने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सैल्सियस के करीब होने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश धान की रोपाई के लिए लाभकारी है।