Edited By Des raj,Updated: 01 Aug, 2018 08:19 PM
गहने पर दी दुकान को जबरन खाली करवाने की कोशिश करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि राकेश कुमार निवासी कसूरी गेट ने सितंबर 2017 में शिकायत दे बताया था कि उसने महांवीर सिंह निवासी बस्ती राम...
फिरोजपुर (मल्होत्रा): गहने पर दी दुकान को जबरन खाली करवाने की कोशिश करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि राकेश कुमार निवासी कसूरी गेट ने सितंबर 2017 में शिकायत दे बताया था कि उसने महांवीर सिंह निवासी बस्ती राम लाल हॉल, बेदी कालोनी से तीन लाख रुपए में एक दुकान लीज पर ली थी।
उसने बताया कि एक साल बाद महांवीर सिंह ने उसके पैसे वापिस नहीं लौटाए जिस कारण दुकान का कब्जा उसके पास ही है। 28 मार्च 2017 को महावीर सिंह अपने साथ चार अज्ञात लोगों को लेकर दुकान पर कब्जा करने की नीयत से आया, पर उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकियां देते हुए भाग गए। एएसआई ने बताया कि शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर पांचों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और अगली कार्रवाई जारी है।