Edited By Tania pathak,Updated: 13 Mar, 2021 10:02 AM
पंजाब सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें (एच.एस.आर.पी.) लगवाने के लिए एक महीने का और समय दिया है।...
चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें (एच.एस.आर.पी.) लगवाने के लिए एक महीने का और समय दिया है। इसके बाद चालान शुरू कर दिए जाएंगे। 8 माह दौरान लगभग 13 लाख वाहनों पर उक्त नंबर प्लेटें फिक्स की जा चुकी हैं। वाहन मालिकों के लिए एच.एस.आर.पी. लगवाने के लिए 15 अप्रैल तक का अंतिम मौका दिया गया है।
परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने कहा कि 102 केंद्रों पर एच.एस.आर.पी. फिट की जा रही हैं। वाहन मालिक मोबाइल एप्लीकेशन ‘एच.एस.आर.पी. पंजाब’ या वैबसाइट से सुविधा अनुसार ऑनलाइन समय लेकर और फीस की अदायगी कर प्लेटें लगवा सकते हैं।
राज्य परिवहन कमिश्नर डा. अमरपाल सिंह ने बताया कि एच.एस.आर.पी. के प्रयोग से खोई या चोरी गाडिय़ों को ट्रैक करने में और अधिक सुधार हुआ है, क्योंकि
एच.एस.आर.पी. को फिक्स नहीं किया गया तो रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट (आर.सी.) पिं्रट करना संभव नहीं होगा। अब एच.एस.आर.पी. फिटमैंट डाटा सीधे तौर पर एन.आई.सी. (नैशनल इन्फोर्मैटिक्स सैंटर) की ‘वाहन एप्लीकेशन’ के साथ जोड़ दिया गया है जिससे धोखाधड़ी/ गैर-कानूनी आर.सी. की छपाई को रोकने में मदद मिलेगी।