जमीनी विवाद पर गाली-गलौज, बाद में की फायरिंग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2018 07:07 PM

land dispute on vituperation later firing

थाना सरहाली पुलिस ने जमीनी विवाद की रंजिश के तहत व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और फायर करने पर 1 व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तरनतारन(रमन): थाना सरहाली पुलिस ने जमीनी विवाद की रंजिश के तहत व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और फायर करने पर 1 व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में जसबीर सिंह पुत्र ऊधम सिंह निवासी वराना थाना सरहाली ने बताया कि उसका चमकौर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी वराना के साथ अदालत में जमीनी विवाद चल रहा है। इसी की रंजिश को लेकर गत दिवस चमकौर सिंह ने जसबीर सिंह के साथ गाली-गलौज किया। 

इससे रोकने पर उसने जसबीर सिंह पर फायर भी किए तो उसने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस संबंधी ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके अरैस्ट करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!