Edited By Updated: 25 Feb, 2017 07:18 PM
रिश्ते कैसे तार-तार होते है इस खबर को पढ़ अाप जान जाएंगे।
जालंधरः रिश्ते कैसे तार-तार होते है इस खबर को पढ़ अाप जान जाएंगे। जालंधर में गुरुवार को ट्रिपल मर्डर केस का मामला सामने अाया था। घर में बिखरे खून को देख हर कोई जानने को उत्सुक था कि ये किसने किया होगा लेकिन अाज जब इस घटना पर से पर्दा उठा तो हर कोई हैरान हो गया। जी हां इस कत्ल के पीछे कोई अौर नहीं उनका बेटा ही निकला।
गौरतलब है कि शहर की पॉश कॉलोनी लाजपत नगर में गुरुवार शाम को बिजनेसमैन जगदीश सिंह लूंबा की पत्नी दलजीत कौर, बहू परमजीत कौर और फैमिली फ्रेंड खुशविंदर कौर की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मृतक परमजीत कौर के पति और बिजनेसमैन जगदीश सिंह लूंबा के बेटे अमरिंदर और आरोपी की एक दोस्त युवती को भी हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि बेटे ने ही मर्डर कराया है।
लाजपत नगर में शाम साढ़े 5 बजे उस समय सनसनी फैल गई थी। पुलिस पुछताछ में अलग-अलग तर्क सामने अाए जिसके बाद पता चला कि अमरिंदर का चरित्र ठीक नहीं। हालांकि, अमरिंदर के अन्य महिलाओं से संबंध रहते हैं। यह बात घरवालों को भी पता थी। इसी आधार पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो जमशेर गांव की युवती रूबी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने रूबी और अमरिंदर दोनों का हिरासत में ले लिया है। अमरिंदर का रूबी से अफेयर की बात सामने आई है। जांच में ये भी सामने आया है कि पहले 15 लाख में सुपारी दी गई, लेकिन मामला 8 लाख में सेटल हो गया। यह बातें रूबी ने पुलिस को बताई हैं। हालांकि, अभी सुपारी किलर गिरफ्त से बाहर हैं।